अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी (अबना) की रिपोर्ट के अनुसार अमरीका के पूर्वोत्तर से सम्बंध रखने वाले शिया हाजियों के क़ाफ़िले पर सऊदी अरब के वहाबियों नें उस समय हमला कर दिया जब वह मिना में अपने तम्बू में बैठे इबादत और हज के आमाल अदा कर रहे थे।मिना में हमले के समय उपस्थित एक प्रत्यक्ष दर्शी नें अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि मिना में अमरीका और यूरोपीय देशों के हाजियों के टेण्ट में वहाबियों का समूह घुसा और टेण्ट नम्बर 60 में एक वहाबी नें टेण्ट में उपस्थित लोगों से पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या है तो उन लोगों नें फ़ौरन जवाब दिया- शिया। अमरीकी शियों के मुँह से शिया सब्द सुनते ही वहाबी आतंकवादियों नें काफ़िर काफ़िर चिल्लाते हुए उन पर हमला कर दिया और उन्हें लथाड़ना शुरू कर दिया।टेण्ट में मौजूद तीन मर्दों को उनके टेण्ट से घसीटकर बाहर निकाला और उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। उसके बाद एक मर्द को औरतों के तम्बू में ले जाकर उसे पूरी तरह से मारने का प्रयास किया लेकिन कुछ जवानों नें आगे बढ़कर उसे बचा लिया। इन वहशी वहाबियों नें इसके बाद आस पास के तम्बुओं में भी आतंक फैलाने की कोशिश की और शियों के धमकियां देते हुए चिल्ला चिल्ला कर कहा- हम शिया मर्दों को क़त्ल करेंगे और उनकी औरतों के साथ अत्याचार करेंगे।
21 अक्टूबर 2013 - 20:30
समाचार कोड: 474799
अमरीका के पूर्वोत्तर से सम्बंध रखने वाले शिया हाजियों के क़ाफ़िले पर सऊदी अरब के वहाबियों नें उस समय हमला कर दिया जब वह मिना में अपने तम्बू में बैठे इबादत और हज के आमाल अदा कर रहे थे।